Gold-Silver Rate Today: नई दिल्ली। अमेरिका ईरान तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय मुद्रा बाजार में अमेरिकी डॉलर की स्थिति मजबूत हुई है, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डॉलर की मजबूती या कमजोरी सीधे तौर पर कीमती धातुओं की कीमतों को प्रभावित करती है। जब डॉलर मजबूत होता है, तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की मांग कम हो जाती है, जिससे कीमतें नीचे आती हैं। वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता के चलते 21 अप्रैल 2026 को फिर भारतीय सराफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में हलचल देखने को मिली है।
24 कैरेट सोने के 10 ग्राम का भाव 155,440 रुपये पर दर्ज किया गया। वहीं, 22 कैरेट सोने के 10 ग्राम की कीमत 142,500 रुपये चल रही है। दिल्ली और मुंबई जैसे महानगरों में शुद्ध सोने (24K) का भाव लगभग 1,53,360 से 1,54,020 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच चल रहा है। 22 कैरेट सोने की कीमत औसतन 1,40,580 से 1,41,185 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है। आज सोने के मुकाबले चांदी में 10000 रुपए की गिरावट देखी गई है। चांदी की कीमत 2.65 लाख पर आ गई है।
वैसे तो भू राजनीतिक तनाव बढ़ने के दौरान सोना खरीदना एक सुरक्षित निवेश विकल्प माना जाता है, लेकिन इस बार स्थिति कुछ अलग नजर आ रही है। फिलहाल सबकी नजरें पाकिस्तान के इस्लामाबाद में अमेरिका-ईरान के बीच होने वाली दूसरे दौर की शांति वार्ता पर टिकी हुई है कि युद्धविराम बढ़ाया जाएगा या कोई अन्य शांति समझौता होगा ।
अगर आने वाले दिनों में तनाव और बढ़ा तो इसका सीधा असर सोने-चांदी की कीमतों पर देखने को मिल सकता है। वहीं कच्चे तेल की कीमतें भी भावों को प्रभावित कर सकती हैं। बाजार विशेषज्ञों की मानें तो मिडिल ईस्ट में तनाव, अमेरिकी डॉलर की मजबूती और वैश्विक स्तर पर हो रहे बदलावों चलते निवेशकों भी उलझन में है। मुनाफावसूली (Profit Booking) ने भी कीमतों पर दबाव बनाया है। हालांकि वर्तमान कीमतों पर धीरे-धीरे खरीदारी करना एक बेहतर रणनीति साबित हो सकती है। अनुमान तो यह भी है कि निवेशकों की नजर भी इस सप्ताह वैश्विक व्यापक आर्थिक आंकड़ों पर टिकी रह सकती है। अगर केंद्रीय बैंक ब्याज दरों में बदलाव होता है तो आने वाले समय में बाजार को नई दिशा भी मिल सकती है।
भारत में सोने-चांदी के मानक भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी किए जाते हैं। शनिवार, रविवार और केंद्र सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के दिन नए रेट जारी नहीं होते हैं। IBJA के रेट में GST और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं होते। इसलिए, अलग-अलग शहरों और शोरूम्स में अंतिम दाम अलग हो सकते हैं। सटीक जानकारी के लिए अपने नजदीकी जौहरी से संपर्क करें। सोना खरीदते समय BIS हॉलमार्क और HUID कोड की जांच अवश्य करें। यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है इसे निवेश की सलाह ना मानें। बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार या बाजार विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें।

