पश्चिम बंगाल से लौटे गजेन्द्र यादव का रायपुर एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत, भाजपा की जीत का जताया भरोसा

पश्चिम बंगाल से लौटे गजेन्द्र यादव का रायपुर एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत, भाजपा की जीत का जताया भरोसा

Chhattisgarh Raipur News: रायपुर: भारतीय जनता पार्टी संगठन द्वारा पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रभारी नियुक्त कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव पश्चिम बंगाल दौरे से लौटकर रायपुर पहुंचे, जहां एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य और उत्साहपूर्ण स्वागत किया।

पश्चिम बंगाल में अपने प्रवास के दौरान यादव ने संगठन को मजबूत करने, जनसंपर्क बढ़ाने और भाजपा के पक्ष में मतदान के लिए जनता को प्रेरित करने में सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर आम नागरिकों से मुलाकात की और व्यापक जनसमर्थन जुटाने का प्रयास किया।

रायपुर पहुंचने पर उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की स्थिति बेहद मजबूत है और जनता परिवर्तन के लिए तैयार है। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी चुनाव में भाजपा की सरकार बनना तय है। उन्होंने यह भी कहा कि पहले चरण में हुए शत-प्रतिशत मतदान से स्पष्ट संकेत मिलते हैं कि जनता भाजपा के पक्ष में निर्णय ले चुकी है।

इस अवसर पर एयरपोर्ट पर मौजूद कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात की 133वीं कड़ी का सामूहिक रूप से श्रवण भी किया। कार्यकर्ताओं ने गजेन्द्र यादव के नेतृत्व और प्रयासों की सराहना करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया और आगामी चुनाव परिणामों को लेकर उत्साह जाहिर किया।


Related Articles