Chhattisgarh Durg News: दुर्ग। राज्य कर (स्टेट जीएसटी) विभाग ने करीब 10 करोड़ रुपये की कथित टैक्स चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए स्टील कारोबारी विजय यादव को उतई से गिरफ्तार किया है। विजय यादव आयरन एवं स्टील स्क्रैप के कारोबार से जुड़ा है और रायपुर, दुर्ग समेत प्रदेश के कई जिलों में उसका व्यवसाय संचालित है।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को रायपुर स्थित स्टेट जीएसटी मुख्यालय लाया गया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। विभाग को आशंका है कि पूछताछ में टैक्स चोरी के नेटवर्क और अन्य संदिग्ध लेनदेन से जुड़े महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।
स्टेट जीएसटी विभाग मामले की विस्तृत जांच में जुटा है। अधिकारियों के अनुसार, कारोबारी के वित्तीय दस्तावेजों और कारोबारी लेनदेन की भी जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

