Raipur News: डॉ. धर्मेंद्र दास आयुष विश्वविद्यालय के प्रबंधन बोर्ड में सदस्य मनोनीत, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का जताया आभार

Raipur News: डॉ. धर्मेंद्र दास आयुष विश्वविद्यालय के प्रबंधन बोर्ड में सदस्य मनोनीत, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का जताया आभार

Chhattisgarh Raipur News: रायपुर: पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति आयुष एवं स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय, छत्तीसगढ़ के प्रबंधन बोर्ड में डॉ. धर्मेंद्र दास को सदस्य मनोनीत किया गया है। मनोनयन पर डॉ. धर्मेंद्र दास ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रति आभार व्यक्त किया है।

डॉ. धर्मेंद्र दास ने कहा कि उन्हें जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी, समर्पण और गंभीरता के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के साथ-साथ प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र के हित में कार्य करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

उन्होंने कहा कि प्रबंधन बोर्ड में मिली जिम्मेदारी के माध्यम से विश्वविद्यालय की शैक्षणिक और प्रशासनिक गतिविधियों को बेहतर बनाने तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े विषयों पर सकारात्मक योगदान देने का प्रयास किया जाएगा।

वरिष्ठ नेताओं की रही उपस्थिति

इस अवसर पर भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के वरिष्ठ नेता डॉ. जे.पी. शर्मा, डॉ. प्रदीप चौधरी, डॉ. उत्कर्ष त्रिवेदी, आशुतोष द्विवेदी, डॉ. सतिंदर सिंह छाबड़ा एवं डॉ. कृष्णा दास उपस्थित रहे। इस संबंध में जानकारी भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशुतोष द्विवेदी ने दी।


Related Articles