Dantewada News: पति बना हैवान! धारदार हथियार से पत्नी की हत्या, सिर और धड़ अलग मिले; गांव में दहशत

Dantewada News: पति बना हैवान! धारदार हथियार से पत्नी की हत्या, सिर और धड़ अलग मिले; गांव में दहशत

Chhattisgarh Dantewada News: दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कतियाररास गांव में एक महिला की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घरेलू विवाद के चलते आरोपी पति लक्ष्मण कुंजाम ने अपनी पत्नी झुमकी बाई की धारदार हथियार से हत्या कर दी। वारदात इतनी भयावह थी कि घटनास्थल पर मृतका का सिर और धड़ अलग-अलग अवस्था में मिला।

जानकारी के अनुसार, हत्या की घटना करीब दो से तीन दिन पुरानी बताई जा रही है। मामले का खुलासा तब हुआ, जब पड़ोसियों को आरोपी के घर से तेज दुर्गंध आने लगी। संदेह होने पर आसपास के लोगों ने देखा तो महिला की हत्या की जानकारी मिली। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति लक्ष्मण कुंजाम को हिरासत में ले लिया है। प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह घरेलू विवाद सामने आ रही है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी और दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ और जांच के आधार पर जल्द ही मामले का विस्तृत खुलासा किया जाएगा।


Related Articles