इंटरनेशनल मेडिकल लॉरेट अवार्ड 2026, चिकित्सा और समाजसेवा क्षेत्र में डॉ. विजय सक्सेना हुए सम्मानित

इंटरनेशनल मेडिकल लॉरेट अवार्ड 2026, चिकित्सा और समाजसेवा क्षेत्र में डॉ. विजय सक्सेना हुए सम्मानित

भोपाल। शनिवार रात रवींद्र भवन भोपाल में हिंदुस्तान आर्ट एंड म्यूजिक सोसाइटी कोलकाता इंडिया द्वारा आयोजित क्लासिकल म्यूजिक और इंडियन कल्चरल फेस्टिवल का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारतीय शास्त्रीय संगीत और सांस्कृतिक विरासत की शानदार प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के दौरान चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य और सामाजिक सेवा के लिए प्रतिष्ठित इंटरनेशनल मेडिकल लॉरेट अवार्ड 2026 प्रदान किया गया। यह सम्मान पद्मश्री अवार्डी और महान संतूर वादक तरुण भट्टाचार्य के करकमलों से प्रदान किया गया।

इस अवसर पर चिकित्सा और समाजसेवा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. विजय सक्सेना को यह अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया गया। उनके जनसेवा, चिकित्सा नवाचार और सामाजिक कार्यों के लिए यह पुरस्कार दिया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने दोनों सम्मानित व्यक्तियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनका योगदान समाज और स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक है। समारोह के दौरान भारतीय शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुतियों ने भी माहौल को सांस्कृतिक रंगों से भर दिया। आयोजकों ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन कला, संस्कृति और समाजसेवा को एक मंच पर लाने का कार्य करते हैं।


Related Articles