बसंतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: भारी मात्रा में गांजे के साथ युवक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

बसंतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: भारी मात्रा में गांजे के साथ युवक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Youth arrested with ganja: राजनांदगांव (बसंतपुर)। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बसंतपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1.100 किलोग्राम गांजा बरामद किया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 11 हजार रुपये बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी महावीर यादव उर्फ टोबू यादव (27 वर्ष), निवासी जमातपारा शीतला मंदिर रोड, को मुखबिर की सूचना के आधार पर नेहरू पार्क के पास घेराबंदी कर पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से गांजा बरामद किया गया।

इस मामले में थाना बसंतपुर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (बी) के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से ही मारपीट, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं। पुलिस प्रशासन का कहना है कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।


Related Articles