Chhattisgarh IPS Transfer: छत्तीसगढ़ में 18 IPS अधिकारियों का तबादला, बीजापुर-सुकमा समेत कई जिलों में बदली जिम्मेदारी

Chhattisgarh IPS Transfer: छत्तीसगढ़ में 18 IPS अधिकारियों का तबादला, बीजापुर-सुकमा समेत कई जिलों में बदली जिम्मेदारी

Chhattisgarh IPS Transfer: रायपुर: छत्तीसगढ़ में शुक्रवार, 9 अक्टूबर को गृह (पुलिस) विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। विष्णुदेव साय सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 18 अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। गृह (पुलिस) विभाग की ओर से जारी आदेश में 2021 से 2024 बैच तक के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

ASP, CSP और AIG स्तर पर अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

तबादला सूची में कई अधिकारियों को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP), नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) और सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG) के पद पर पदस्थ किया गया है। पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर में भी SP और AIG स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

नक्सल प्रभावित इलाकों में ऑपरेशन से जुड़ी जिम्मेदारियां बदलीं

फेरबदल के तहत नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में ऑपरेशन से जुड़ी जिम्मेदारियों में भी बदलाव किया गया है। बीजापुर, नारायणपुर, सुकमा, कांकेर, जगदलपुर और कोंडागांव समेत कई जिलों में अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है।

इन अधिकारियों को मिली नई पोस्टिंग

अमनकुमार को ASP बीजापुर से SP (SIE) मुख्यालय रायपुर, अजय कुमार को ASP नारायणपुर से SP (SIB) मुख्यालय रायपुर और आकाश श्रीमाल को ASP मोहला-मानपुर/कांकेर से AIG (A.A.Vi) मुख्यालय रायपुर पदस्थ किया गया है। अक्षय सबद्रा को AIG (योजना/प्रबंध) मुख्यालय रायपुर और आकाश शुक्ला को AIG (STF) मुख्यालय रायपुर की जिम्मेदारी दी गई है।

रोहित शाह को ASP सुकमा से सेनानी 15वीं वाहिनी बीजापुर, रविंद्र मीणा को ASP बीजापुर से SP (चिटफंड/महिला अपराध) मुख्यालय रायपुर और सुमीत ढोरे को CSP जगदलपुर से ASP कांकेर बनाया गया है।

इंदु अग्रवाल को सहायक पुलिस आयुक्त आजाद चौक रायपुर से ASP (ऑप्स) नारायणपुर, मयंक मिश्रा को CSP रायपुर से ASP (ऑप्स) सुकमा, वैशाली जैन को CSP राजनांदगांव से ASP (ऑप्स) जगदलपुर, विमल पाठक को CSP दर्री कोरबा से ASP (ऑप्स) नारायणपुर, हर्षित मेहर को CSP दुर्ग से ASP (ऑप्स) कोंडागांव और राहुल बंसल को CSP अंबिकापुर सरगुजा से ASP (ऑप्स) बीजापुर पदस्थ किया गया है।

प्रशिक्षु IPS अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी

तबादला आदेश में प्रशिक्षु अधिकारियों की नई पदस्थापना भी की गई है। आकांक्षा जैन को प्रशिक्षु बिलासपुर से CSP जगदलपुर, सालोरे मानसी को प्रशिक्षु रायपुर से सहायक पुलिस आयुक्त आजाद चौक रायपुर, आदित्य कुमार को प्रशिक्षु राजनांदगांव से CSP राजनांदगांव और प्रतीक बंसोड़े को प्रशिक्षु कांकेर से CSP अंबिकापुर सरगुजा की जिम्मेदारी दी गई है।

इस फेरबदल के बाद पुलिस मुख्यालय के साथ-साथ नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तैनात अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव होगा। नई पदस्थापनाओं के जरिए संबंधित जिलों में कानून-व्यवस्था और पुलिस ऑपरेशन से जुड़ी जिम्मेदारियों को नई टीम के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।


Related Articles