CG Patan News : पाटन। वन विभाग पाटन ने अवैध रूप से लकड़ी परिवहन किए जाने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक वाहन को जब्त किया है। औरी एवं ओदरागहन क्षेत्र में लकड़ी के अवैध परिवहन की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने विशेष जांच अभियान चलाया।
दस्तावेज नहीं दिखा सका चालक
वन विभाग के अधिकारी डी.पी. वर्मा के नेतृत्व में संदिग्ध वाहन की जांच की गई। जांच के दौरान चालक से लकड़ी परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
वाहन वन विभाग के कब्जे में
दस्तावेजों के अभाव में वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए वाहन को जब्त कर पाटन वन विभाग डिपो में खड़ा करा दिया है। जब्त लकड़ी और वाहन के संबंध में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
अवैध कटाई पर लगातार निगरानी
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अवैध कटाई और लकड़ी तस्करी पर लगातार नजर रखी जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

