तीन राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत: सांकरा में जश्न का माहौल, कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई

तीन राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत: सांकरा में जश्न का माहौल, कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई

Chhattisgarh Latest News: अम्लेश्वर। देश के तीन प्रमुख राज्यों के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक और निर्णायक जीत का असर अब ग्रामीण अंचलों में भी साफ दिखाई दे रहा है। अम्लेश्वर मंडल के अंतर्गत आने वाले ग्राम सांकरा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस विजयोत्सव को बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया।

नंदी चौक पर उमड़ा उत्साह
जीत की खुशी साझा करने के लिए भाजयुमो मंडल अध्यक्ष व सरपंच रवि सिंगौर के नेतृत्व में कार्यकर्ता नंदी चौक पर एकत्रित हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और झालमुड़ी बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। चौक पर ‘भारत माता की जय’ और पार्टी के समर्थन में जमकर नारेबाजी हुई।

जनसमर्थन की जीत
इस अवसर पर सरपंच रवि सिंगौर ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का परिणाम है। कार्यकर्ताओं ने इस सफलता को ‘जनता के विश्वास की जीत’ बताते हुए आगामी समय में और मजबूती से कार्य करने का संकल्प लिया।

ये रहे उपस्थित
जश्न के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे-
सांसद प्रतिनिधि: मनहरण सिंगौर
बूथ अध्यक्ष: छोटू यादव
पंचायत प्रतिनिधि: संजय सिंगौर (पंच), तुलाराम सिंगौर (पंच)

वरिष्ठ कार्यकर्ता:
तिहारु बघेल, संतोष सिंगौर, कामता सिंगौर, कृष्णा साहू, लक्ष्मी सिंगौर, यशवंत जांगड़े, उग्रसेन सिंगौर, बिदेश्वर विश्वकर्मा, दानेश्वर सिंगौर, राधे बंधे, तुलसी यादव, संभु सिंगौर, साहिल सिंगौर, कृष्णा सिंगौर एवं अन्य गणमान्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Related Articles