बेमौसम बारिश का कहर: आंधी-बिजली से 18 की मौत, 5 घायल; 24 घंटे में मुआवजे के निर्देश

बेमौसम बारिश का कहर: आंधी-बिजली से 18 की मौत, 5 घायल; 24 घंटे में मुआवजे के निर्देश

Uttar Pradesh Latest News: लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अति वर्षा, आंधी और आकाशीय बिजली ने भारी तबाही मचाई है। बीते 24 घंटों में अलग-अलग जिलों में 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल बताए जा रहे हैं। इसके अलावा 24 पशुओं की भी मौत की खबर है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है और घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं।

24 घंटे में मुआवजा देने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने जनहानि, पशुहानि और घायलों को 24 घंटे के भीतर मुआवजा उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। साथ ही जिलाधिकारियों को फील्ड में रहकर राहत कार्यों की निगरानी करने और शासन से समन्वय बनाए रखने को कहा गया है। स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बेमौसम बारिश से बढ़ीं मुश्किलें
प्रदेश में पिछले कुछ समय से लगातार बेमौसम बारिश हो रही है। कई इलाकों में तेज आंधी के साथ बड़े-बड़े ओले भी गिर रहे हैं, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। खासकर गरीब और बेघर लोगों के लिए हालात और कठिन हो गए हैं। पशुधन को भी भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है।

दिल्ली-एनसीआर भी प्रभावित
देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र भी इस बेमौसम बारिश की चपेट में है। बीती रात यहां तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई और जनजीवन प्रभावित हुआ।


Related Articles