Bilaspur News: डिप्टी सीएम अरुण साव के चोटिल होने से कार्यक्रमों पर लगा विराम, स्वास्थ्य को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार

Bilaspur News: डिप्टी सीएम अरुण साव के चोटिल होने से कार्यक्रमों पर लगा विराम, स्वास्थ्य को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार

Chhattisgarh Bilaspur News: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव के चोटिल होने की खबर सामने आई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, लोरमी में एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान उन्हें चोट लगी, जिसके बाद बिलासपुर स्थित छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) में उनका इलाज कराया गया।

जानकारी के अनुसार, सिम्स अस्पताल में चिकित्सकों ने डिप्टी सीएम अरुण साव के पैर में कच्चा प्लास्टर बांधा है। चोट लगने के बाद उनके सभी निर्धारित कार्यक्रम निरस्त कर दिए गए हैं।

फिलहाल चोट की गंभीरता और उपमुख्यमंत्री के स्वास्थ्य की स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। उनके स्वास्थ्य को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।


Related Articles