Chhattisgarh Balodabazar News: बलौदाबाजार। सिमगा ब्लॉक के ग्राम दावनबोड़ में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर हमर सुंदर गांव फाउंडेशन की ओर से स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने और गांव को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के लिए लोगों को प्रेरित करना रहा।
अभियान के दौरान गांव के सार्वजनिक स्थानों, रास्तों और आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की गई। फाउंडेशन के सदस्यों ने ग्रामीणों को कचरा निर्धारित स्थान पर डालने, सार्वजनिक स्थानों को साफ रखने और अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए जागरूक किया।
फाउंडेशन के सदस्यों ने कहा कि महात्मा गांधी ने स्वच्छता को स्वस्थ और बेहतर समाज के लिए महत्वपूर्ण माना था। उनके स्वच्छता संदेश को आगे बढ़ाते हुए ‘स्वच्छ गांव, सुंदर गांव’ के संकल्प के साथ इस तरह के अभियान निरंतर जारी रखने का प्रयास किया जाएगा।
स्वच्छता अभियान में लखन वर्मा, रामकुमार वर्मा, अमृत लाल ध्रुव, नोहर सिंह ध्रुव, सूरेश कुमार वर्मा, गोविंद वर्मा, गंगू वर्मा, मनीष वर्मा, लक्ष्मण वर्मा, धनजय वर्मा, रामस्वरूप वर्मा, मनोहर साहू, मुरारी साहू, प्रवीण वर्मा, नीलकंठ वर्मा, नवीन वर्मा, नितेश वर्मा, जीवन वर्मा, डुपेश वर्मा, मालिक राम वर्मा, योगेश कैवर्त, मोहम्मद बसीर खान, धनेश्वर निषाद, अजय वर्मा, तिलक वर्मा, देवनारायण वर्मा, रमेश वर्मा, सुखनंदन वर्मा, टिकेश्वर वर्मा, सोनू वर्मा, पंकज वर्मा, मनोज वर्मा, राजेन्द्र वर्मा, अनिल वर्मा, भुवनेश्वर साहू, मनोज साहू, कल्याण वर्मा, रामनरायण वर्मा, सोनू सेन, छबि चक्रधारी, माखन वर्मा और दिलेश वर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

