नई दिल्लीः Tried to kill Putin कंजरवेटिव अमेरिकी पंडित और फॉक्स न्यूज के पूर्व एंकर टकर कार्लसन ने बाइडन प्रशासन पर एक सनसनीखेज आरोप लगाया है। कार्लसन ने कहा कि बाइडन प्रशासन ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन की हत्या की कोशिश की थी।
Tried to kill Putin ये आरोप कार्लसन ने अपने लेटेस्ट पॉडकास्ट के दौरान लगाए, जिसमें वह अमेरिकी लेखक और पत्रकार मैट टाइबी के साथ बात कर रहे थे। कार्लसन ने पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री टोनी ब्लिंकन के एक ऐसा व्यक्ति बताया, जिसने वास्तव में युद्ध पर जोर दे रहा था और पुतिन को मारने का प्रयास कर रहा था।
Read More : इन्स्टाग्राम इन्फ़्लुएन्सर गुनगुन गुप्ता का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, डिलीट होने से पहले देख लें
फॉक्स न्यूज से बाहर किए गए थे कार्लसन
हालांकि कार्लसन के दावे का कोई ठोस सबूत नहीं है और उनके बयान ने व्यापक विवाद को जन्म दिया है। उन्हें 2023 में फॉक्स न्यूज़ से बाहर कर दिया गया था, जब नेटवर्क 2020 के अमेरिकी राष्ट्रपति पद की दौड़ में चुनावी धोखाधड़ी के गलत दावों को प्रसारित करने के कारण लीगल केस का सामना कर रहा था।
Read More : How To Buy Champions Trophy 2025 Tickets: यहां से मिलेगा ICC चैंपियंस ट्रॉफी की टिकट, जानिए कैसे खरीदें
विवादित रहा है कार्लसन का इतिहास
कार्लसन का पहले से ही क्रेमलिन की बातों को दोहराने और यूक्रेन के लिए अमेरिकी सैन्य सहायता की आलोचना करने का रिकॉर्ड है। उनकी हालिया टिप्पणी ने आग में घी डालने का काम किया है।