Kanker Latest News: जंगल में मिला 3 किलो का प्रेशर कुकर IED, सुरक्षा बलों ने किया डिफ्यूज

Kanker Latest News: जंगल में मिला 3 किलो का प्रेशर कुकर IED, सुरक्षा बलों ने किया डिफ्यूज

Chhattisgarh Kanker News: कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के ग्राम मोरखंडी और हिंदुर के बीच जंगल-पहाड़ी इलाके में सर्चिंग के दौरान करीब 3 किलो वजनी प्रेशर कुकर IED बरामद किया गया। सुरक्षा बलों की सतर्कता से एक संभावित बड़ा खतरा टल गया।

जानकारी के अनुसार, जिला पुलिस, बीएसएफ और बीडीएस की संयुक्त टीम इलाके में सर्चिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान जवानों को जंगल में संदिग्ध प्रेशर कुकर दिखाई दिया। जांच के दौरान उसमें IED होने की पुष्टि हुई और उसका वजन करीब 3 किलो पाया गया।

IED बरामद होने के बाद बम निरोधक दस्ते (BDS) की टीम ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए उसे सुरक्षित तरीके से डिफ्यूज कर नष्ट कर दिया। सुरक्षा बलों की इस कार्रवाई से नक्सलियों की संभावित साजिश नाकाम हो गई। फिलहाल इलाके में सर्चिंग अभियान जारी है।


Related Articles