Janjgir-Champa Latest News: छत पर आहट सुनकर बाहर निकली महिला पर बदमाशों ने किया हमला, 10 लाख के जेवर और 8 हजार रुपये लूटे

Janjgir-Champa Latest News: छत पर आहट सुनकर बाहर निकली महिला पर बदमाशों ने किया हमला, 10 लाख के जेवर और 8 हजार रुपये लूटे

Chhattisgarh Janjgir-Champa News: जांजगीर-चांपा। जिले में दिनदहाड़े लूट की वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। अमरैया पारा वार्ड नंबर 23 में शुक्रवार सुबह दो नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर अकेली महिला को निशाना बनाया। आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट कर अलमारी से करीब 10 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और 8 हजार रुपये नकद लूट लिए और साइकिल से फरार हो गए।

जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 10 बजे महिला को घर की छत पर आहट सुनाई दी। बाहर निकलने पर गमछे से चेहरा ढके दो युवक दिखाई दिए। आरोप है कि दोनों महिला को जबरन कमरे में ले गए और अलमारी की चाबी मांगी। चाबी नहीं मिलने पर उसके साथ मारपीट की और जेवरात व नकदी लेकर भाग निकले।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैण्डन यार्क के नेतृत्व में आठ सदस्यीय जांच टीम गठित की है। टीम में नगर पुलिस अधीक्षक, थाना प्रभारियों और साइबर पुलिस के अधिकारियों को शामिल किया गया है। पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच कर रही है।


Related Articles