Raipur Latest News: त्योहार के बाद भी नकली पनीर का कारोबार जारी, खाद्य विभाग ने जब्त किए 300 किलो, जांच के लिए भेजे सैंपल

Raipur Latest News: त्योहार के बाद भी नकली पनीर का कारोबार जारी, खाद्य विभाग ने जब्त किए 300 किलो, जांच के लिए भेजे सैंपल

Chhattisgarh Raipur News: रायपुर। छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध के बावजूद संदिग्ध पनीर की सप्लाई जारी है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने रायपुर रेलवे स्टेशन पर करीब 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया है। यह खेप मध्यप्रदेश के भोपाल से ट्रेन के जरिए रायपुर पहुंची थी। विभाग ने पनीर के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं।

विभाग के अभिहित अधिकारी विनोद गुप्ता के मुताबिक, जब्त पनीर में 150 किलो बालाजी एंटरप्राइजेज के नाम से पैक था, जबकि बाकी 150 किलो बिना किसी ब्रांड या लोगो के मिला है। फिलहाल पनीर के मालिक की जानकारी जुटाई जा रही है।

अधिकारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर प्रतिबंधित है। जब्त सामग्री की गुणवत्ता और प्रकृति का पता जांच रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। रिपोर्ट के आधार पर संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। राज्य सरकार ने उपभोक्ताओं को सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एनालॉग पनीर और अन्य डेयरी एनालॉग उत्पादों के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री पर प्रतिबंध लगाया है।


Related Articles