Narayanpur Latest News: नक्सल मुक्ति के बाद भी जारी सर्च अभियान, जंगल में मिले वेल्डिंग मशीन, कटर और कई तकनीकी उपकरण

Narayanpur Latest News: नक्सल मुक्ति के बाद भी जारी सर्च अभियान, जंगल में मिले वेल्डिंग मशीन, कटर और कई तकनीकी उपकरण

Chhattisgarh Narayanpur News: नारायणपुर। नक्सल मुक्त क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए सुरक्षाबलों का सर्च अभियान लगातार जारी है। इसी दौरान ग्राम डुंगा और रेकावाया के जंगलों में टीम को बड़ी सफलता मिली है। तलाशी के दौरान ड्रिल मशीन, वेल्डिंग मशीन, कटर मशीन, बेंच ग्राइंडर समेत भारी मात्रा में मशीनरी और तकनीकी उपकरण बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, अभियान में दो ड्रिल मशीन, दो वेल्डिंग मशीन, एक कटर मशीन, तीन ब्लोअर, टेबल ड्रिल मशीन, दो टेबल ग्राइंडर, वेल्डिंग होल्डर और वायरिंग बोर्ड सहित कई उपकरण मिले हैं। इसके अलावा मोटर, वायर, स्प्रिंग, ड्रिल बिट, टेप रिंच, स्पैनर, वी-बेल्ट और बेंच वाइस जैसी सामग्री भी बरामद की गई है।

यह अभियान पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार पटेल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अजय कुमार और ऐश्वर्य चंद्राकर के मार्गदर्शन तथा डीएसपी मनोज कुमार मंडावी के नेतृत्व में चलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए सर्चिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।


Related Articles