Bilaspur Latest News: पत्नी-बच्चों के मायके जाने से नाराज पोते ने 80 साल के दादा को पीट-पीटकर मार डाला

Bilaspur Latest News: पत्नी-बच्चों के मायके जाने से नाराज पोते ने 80 साल के दादा को पीट-पीटकर मार डाला

Chhattisgarh Bilaspur News: बिलासपुर। मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम गतौरा में पारिवारिक विवाद के चलते पोते ने अपने 80 वर्षीय दादा की पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपी तुलाराम चंद्राकर (35) पत्नी और बच्चों के मायके चले जाने से नाराज था। शुक्रवार को शराब के नशे में घर पहुंचे तुलाराम का दादा पंचराम चंद्राकर से विवाद हुआ, जिसके बाद उसने बुजुर्ग पर लात-घूंसों से हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण पंचराम की मौके पर ही मौत हो गई।

मस्तूरी टीआई कपिल चंद्रा के मुताबिक, घटना ग्राम गतौरा के वार्ड क्रमांक सात की है। शुक्रवार दोपहर हुए विवाद के बाद करीब चार बजे ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पुलिस ने आरोपी तुलाराम चंद्राकर को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, पत्नी और बच्चों के मायके जाने को लेकर वह दादा से विवाद कर रहा था। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।


Related Articles