Chhattisgarh Latest News: छत्तीसगढ़ स्थापना के 26 साल पूरे, सीएम साय ने अटल बिहारी वाजपेयी को किया याद

Chhattisgarh Latest News: छत्तीसगढ़ स्थापना के 26 साल पूरे, सीएम साय ने अटल बिहारी वाजपेयी को किया याद

Chhattisgarh Latest News: छत्तीसगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 1 नवंबर को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को राज्योत्सव की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राज्य गठन के 26 वर्ष पूरे होना सभी प्रदेशवासियों के लिए गौरव का अवसर है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए कहा कि उनके दूरदर्शी नेतृत्व और दृढ़ संकल्प से अलग छत्तीसगढ़ राज्य का सपना साकार हुआ।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि पृथक राज्य के गठन से प्रदेशवासियों की आशाओं और आकांक्षाओं को नई पहचान मिली और विकास की संभावनाओं के नए द्वार खुले। राज्य सरकार अटल बिहारी वाजपेयी के समृद्ध और विकसित छत्तीसगढ़ के सपने को साकार करने के लिए निरंतर काम कर रही है।

साय ने इस वर्ष के राज्योत्सव को ऐतिहासिक और विशेष बताते हुए कहा कि यह पहला राज्योत्सव है, जब छत्तीसगढ़ लाल आतंक से मुक्त होकर शांति, विश्वास और विकास के नए युग की ओर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के संकल्प और डबल इंजन सरकार के प्रयासों को दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बदलाव में सुरक्षा बलों के जवानों के अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। प्रदेश उनके योगदान को हमेशा कृतज्ञतापूर्वक याद रखेगा।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार का संकल्प प्रदेश के हर गांव में खुशहाली लाना, युवाओं को आगे बढ़ने के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना और विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक संसाधनों और मेहनतकश लोगों के सामर्थ्य के साथ विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है।

उन्होंने राज्य स्थापना दिवस को प्रदेश की उपलब्धियों पर गर्व करने और उज्ज्वल भविष्य के लिए नए संकल्प लेने का अवसर बताया। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से वर्ष 2047 तक समृद्ध, सशक्त और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।


Related Articles