Aaj Ka Rashifal: 1 नवंबर 2026, रविवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है, जो दोपहर 2 बजकर 52 मिनट तक रहेगी। इसके बाद अष्टमी तिथि शुरू होगी। आज अहोई अष्टमी और भानु सप्तमी का व्रत भी रखा जाएगा। दोपहर 2 बजकर 40 मिनट तक साध्य योग रहेगा, जबकि पुष्य नक्षत्र पूरे दिन और रात के बाद सुबह 4 बजकर 31 मिनट तक प्रभावी रहेगा। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर आज का दिन कुछ राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आ सकता है, वहीं कुछ जातकों को स्वास्थ्य और आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल।
मेष राशि: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी जरूरी काम को पूरा करने में सफलता मिल सकती है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और पहले से बनाई गई योजनाएं पूरी होने की उम्मीद है। यात्रा सुखद रह सकती है। कारोबार को आगे बढ़ाने के नए अवसर मिलेंगे। अपनी सेहत बेहतर बनाए रखने के लिए सुबह टहलने की आदत डालें और नकारात्मक विचारों से दूर रहें। शुभ रंग- नारंगी, शुभ अंक- 5।
वृषभ राशि: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को वेतन वृद्धि से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा और रोजगार से जुड़े मामलों में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह फायदेमंद साबित हो सकती है। किसी बड़े प्रोजेक्ट पर चर्चा होने की संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। बुजुर्गों की मुलाकात बचपन के किसी मित्र से हो सकती है। शुभ रंग- लाल, शुभ अंक- 4।
मिथुन राशि: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है और रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। कुछ प्रभावशाली और सहयोगी लोगों से मुलाकात होगी। पारिवारिक जिम्मेदारियां पूरी करने में सफलता मिलेगी। सामाजिक स्तर पर दूसरों की मदद करने का अवसर मिलेगा। मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों को काम के नए अवसर मिल सकते हैं। शुभ रंग- बैंगनी, शुभ अंक- 7।
कर्क राशि: कर्क राशि वालों का दिन परिवार और दोस्तों के साथ व्यस्तता में बीत सकता है। कार्यस्थल पर पुराने कामों को पूरा करने की जिम्मेदारी मिल सकती है। कारोबार में नई डील होने और उससे लाभ मिलने के संकेत हैं। अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। दांपत्य जीवन में तालमेल बनाए रखने से विवादों से बच सकते हैं। संपत्ति से जुड़े मामलों में भागदौड़ के बाद सफलता मिल सकती है। किसी जरूरतमंद की मदद करने का अवसर भी मिलेगा। शुभ रंग- हरा, शुभ अंक- 9।
सिंह राशि: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कामकाज पूरा करने के नए तरीके मिल सकते हैं। दोस्तों के साथ संबंध बेहतर होंगे और स्वास्थ्य में भी सुधार महसूस हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। रोजमर्रा के काम समय पर पूरे हो सकते हैं। अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लेंगे। शुभ रंग- बैंगनी, शुभ अंक- 3।
कन्या राशि: कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन शानदार रह सकता है। नया कारोबार शुरू करने की योजना बना रहे लोगों के लिए समय अनुकूल है। हालांकि, काम शुरू करने से पहले उचित योजना और शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। दोस्तों के साथ घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। कला और लेखन के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। आपकी कार्यशैली से लोग प्रभावित होंगे। शुभ रंग- मैजेंटा, शुभ अंक- 2।
तुला राशि: तुला राशि वालों को आज स्वास्थ्य के मामले में सावधान रहने की जरूरत है। सेहत में उतार-चढ़ाव हो सकता है। कार्यस्थल पर अपने काम की सराहना पाने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है। व्यापारियों को धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं। शाम को दोस्तों के साथ समय बिताने का कार्यक्रम बन सकता है। पिता का सहयोग मिलेगा और जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर होंगे। निर्माण कार्य से जुड़े कारोबार में अच्छी स्थिति रह सकती है। शुभ रंग- पीला, शुभ अंक- 1।
वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। मन में नए विचार आएंगे और विद्यार्थियों को पढ़ाई में बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को तरक्की के नए अवसर दिखाई देंगे। कारोबार में विस्तार की संभावना है। परिवार के साथ समय बिताने और कुछ नया बनाकर खिलाने से घर में खुशियों का माहौल रहेगा। किसी पुराने मित्र के जन्मदिन समारोह में शामिल होने का मौका मिल सकता है। शुभ रंग- आसमानी, शुभ अंक- 6।
धनु राशि: धनु राशि वालों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। किसी मित्र की मदद से जरूरी काम पूरे हो सकते हैं। पारिवारिक मामलों में बुजुर्गों की सलाह उपयोगी साबित होगी। परिवार के साथ घूमने की योजना बन सकती है। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। किसी करीबी व्यक्ति से खुशियां मिल सकती हैं। साहित्य में रुचि बढ़ेगी और मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों को नए प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिल सकता है। शुभ रंग- पीच, शुभ अंक- 6।
मकर राशि: मकर राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। घर में शाम को किसी छोटे आयोजन या पार्टी की योजना बन सकती है। कारोबारियों के लिए दिन सामान्य रहने की संभावना है। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है, लेकिन पैसों के लेन-देन में सतर्क रहें। किसी खास काम में रुकावट आ सकती है, हालांकि शाम तक उसके पूरे होने की उम्मीद है। दूसरों पर जल्दी भरोसा करने से बचें। शुभ रंग- सफेद, शुभ अंक- 5।
कुंभ राशि: कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन बेहतरीन रह सकता है। जीवन में सकारात्मक बदलाव करने की दिशा में प्रयास सफल हो सकते हैं। नौकरी के लिए इंटरव्यू देने जा रहे लोगों को अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। धन लाभ के योग भी बन सकते हैं। निजी क्षेत्र में काम करने वालों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। संगीत और इवेंट मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सकता है। शुभ रंग- हरा, शुभ अंक- 9।
मीन राशि: मीन राशि वालों के लिए आज शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। नए कोर्स में प्रवेश लेने की योजना बना रहे विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है। साहित्य और लेखन से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा के लिए सम्मान मिल सकता है। सामाजिक स्तर पर मान-सम्मान बढ़ने की संभावना है। परिवार के सदस्यों के साथ प्रेम और तालमेल बना रहेगा। शुभ रंग- काला, शुभ अंक- 3।

