Raipur News: विश्वास और संवेदना के साथ चिकित्सा सेवा का दावा, मुख्यमंत्री साय करेंगे प्रथमेश हॉस्पिटल का उद्घाटन; कई प्रमुख विभाग होंगे उपलब्ध

Raipur News: विश्वास और संवेदना के साथ चिकित्सा सेवा का दावा, मुख्यमंत्री साय करेंगे प्रथमेश हॉस्पिटल का उद्घाटन; कई प्रमुख विभाग होंगे उपलब्ध

Chhattisgarh Raipur News: रायपुर। राजधानी के देवपुरी क्षेत्र में 11 अक्टूबर को प्रथमेश हॉस्पिटल का शुभारंभ होने जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों के उपस्थित रहने की जानकारी दी गई है। अस्पताल की शुरुआत के साथ शहर में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का एक नया केंद्र उपलब्ध होने की उम्मीद है।

प्रथमेश हॉस्पिटल को डॉक्टरों द्वारा स्थापित और संचालित संस्थान के रूप में विकसित किया गया है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, इसका उद्देश्य मरीजों और चिकित्सकों के बीच विश्वास को मजबूत करना तथा समाज के विभिन्न वर्गों तक चिकित्सा सेवाएं पहुंचाना है। संस्थान ने सेवा, संवेदना और जिम्मेदारी को अपनी कार्यप्रणाली का आधार बताया है।

एक एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैले इस अस्पताल में 125 बिस्तरों की व्यवस्था की गई है। एक लाख वर्ग फीट से अधिक क्षेत्रफल वाले वातानुकूलित भवन में न्यूरोसाइंसेस, कार्डियक साइंसेस, महिला एवं शिशु स्वास्थ्य, ट्रॉमा एवं इमरजेंसी तथा फिजियोथेरेपी और रिहैबिलिटेशन जैसी सेवाओं के लिए विशेष केंद्र बनाए गए हैं। अस्पताल में 50 से अधिक बेड वाला मॉड्यूलर आईसीयू और पांच मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर भी उपलब्ध कराए जाने की जानकारी दी गई है।

अस्पताल में कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, ऑर्थोपेडिक्स एवं जॉइंट रिप्लेसमेंट, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, यूरोलॉजी, प्लास्टिक एवं कॉस्मेटिक सर्जरी, पीडियाट्रिक्स, नियोनेटोलॉजी और क्रिटिकल केयर सहित कई प्रमुख चिकित्सा विभाग स्थापित किए गए हैं। इसके साथ ही एक्स-रे, सोनोग्राफी, सीटी स्कैन और एमआरआई जैसी रेडियोलॉजी सुविधाओं के अलावा पैथोलॉजी की व्यवस्था भी की गई है।

प्रथमेश हॉस्पिटल प्रबंधन ने अपनी कार्डियक यूनिट को मध्य भारत की उन्नत सुविधाओं में शामिल बताया है। अस्पताल का उद्देश्य आधुनिक चिकित्सा तकनीक और विशेषज्ञ सेवाओं के माध्यम से मरीजों को उपचार की व्यापक सुविधाएं उपलब्ध कराना है।


Related Articles