Chhattisgarh Balod News: बालोद। जिले के ग्राम परसदा स्थित शासकीय स्कूल की प्रधानपाठिका शबाना बानो को उनके बेटे और बेटी की शिकायत के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बच्चों ने अपनी मां पर लंबे समय से शारीरिक प्रताड़ना, मारपीट और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप लगाए थे। मामले की जांच बाल कल्याण समिति द्वारा किए जाने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है।
जानकारी के मुताबिक, शबाना बानो ग्राम परसदा स्थित शासकीय स्कूल में प्रधानपाठिका के पद पर पदस्थ हैं। उनके बेटे और बेटी ने अपनी मां के खिलाफ शिकायत करते हुए लंबे समय से प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया था। शिकायत में बच्चों ने शारीरिक प्रताड़ना के साथ मारपीट और गाली-गलौज किए जाने की बात कही थी।
शिकायत मिलने के बाद मामले को बाल कल्याण समिति के समक्ष रखा गया। समिति की ओर से मामले की जांच की गई, जिसके बाद प्रकरण पुलिस तक पहुंचा। शिकायत और जांच के आधार पर बालोद कोतवाली पुलिस ने प्रधानपाठिका शबाना बानो को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। आरोपों की पूरी स्थिति जांच और संबंधित कानूनी प्रक्रिया के बाद स्पष्ट होगी।

