Ambikapur News : नवरात्रि से पहले तालाब की सफाई को लेकर सख्त हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के दिए निर्देश

Ambikapur News : नवरात्रि से पहले तालाब की सफाई को लेकर सख्त हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के दिए निर्देश

Chhattisgarh Ambikapur News: अंबिकापुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव गुरुवार सुबह हेलमेट पहनकर खुद स्कूटी चलाते हुए अंबिकापुर शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लेने निकले। निरीक्षण के दौरान सत्तीपारा इलाके में कचरे के ढेर और तालाब में गंदगी देखकर उन्होंने अधिकारियों के प्रति नाराजगी जताई और तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

बताया गया कि तालाब में मूर्ति विसर्जन के बाद लकड़ी समेत अन्य सामग्री के अवशेष अब तक पड़े हुए हैं और नगर निगम प्रशासन की ओर से इसकी पूरी तरह सफाई नहीं कराई गई है। नवरात्रि के दौरान एक बार फिर मूर्ति विसर्जन होने की संभावना को देखते हुए तालाब में गंदगी और बढ़ने की आशंका है।

स्थिति को देखते हुए अरुण साव ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए तालाब और आसपास के क्षेत्र की सफाई समय पर पूरी कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सफाई व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतने और निर्धारित समय में काम पूरा करने पर जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान अंबिकापुर की महापौर मंजूषा भगत, सभापति सहित नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। उप मुख्यमंत्री के अचानक निरीक्षण के बाद निगम अमले में भी सफाई व्यवस्था को लेकर सक्रियता बढ़ गई।


Related Articles