Aaj Ka Rashifal: कारोबार, नौकरी और आर्थिक मामलों में किसे मिलेगा लाभ, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj Ka Rashifal: कारोबार, नौकरी और आर्थिक मामलों में किसे मिलेगा लाभ, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj Ka Rashifal: 3 अक्टूबर 2026, शनिवार। आज आश्विन कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि सुबह 8 बजे तक रहेगी, इसके बाद अष्टमी तिथि शुरू हो जाएगी। आज अष्टमी तिथि वालों का श्राद्ध किया जाएगा और जितिया यानी जीवित्पुत्रिका व्रत भी रखा जाएगा। दोपहर 3 बजकर 22 मिनट तक वरियान योग रहेगा, जबकि देर रात 1 बजकर 30 मिनट तक आर्द्रा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज सोलह दिवसीय माता महालक्ष्मी व्रत का समापन होगा। जानिए मेष से मीन राशि तक के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि: आज राजनीतिक कार्यों में सफलता मिल सकती है। बच्चों की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। करियर को लेकर गंभीरता से विचार करने का समय है। नौकरी में बदलाव के लिए खुद को तैयार रखें। पुराने रिश्तेदार से मुलाकात खुशी देगी और मानसिक शांति मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और परिवार के साथ यात्रा का योग बन सकता है।
शुभ रंग- भूरा | शुभ अंक- 6

वृष राशि: आज का दिन नई खुशियां लेकर आएगा। सोशल नेटवर्क बढ़ेगा और परिवार में चहल-पहल रहेगी। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। आय के साधनों में बढ़ोतरी और सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलने के योग हैं। ऑफिस में काम को सही दिशा देंगे। विद्यार्थियों को मेहनत के अच्छे परिणाम मिलेंगे।
शुभ रंग- लाल | शुभ अंक- 2

मिथुन राशि: आज का दिन लाभदायक रहेगा। घर के बड़ों का प्यार और आशीर्वाद मिलेगा। संपत्ति में निवेश के योग बन रहे हैं। ऑफिस के काम पर ध्यान केंद्रित रखें। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और बिजनेस में प्रगति के साथ आय बढ़ने की संभावना है। अनावश्यक बयानबाजी से बचें। जीवनशैली में बदलाव से परिवार भी प्रसन्न रहेगा।
शुभ रंग- हरा | शुभ अंक- 9

कर्क राशि: आज दिन खुशहाल रहेगा। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी और कार्यक्षमता बढ़ेगी। साझेदारी का नया प्रस्ताव मिल सकता है, लेकिन निर्णय सोच-समझकर लें। पत्रकारिता से जुड़े लोगों को अपने काम के लिए तारीफ मिल सकती है। किसी समस्या का समाधान तुरंत मिल सकता है। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा।
शुभ रंग- गोल्डन | शुभ अंक- 8

सिंह राशि: आज का दिन अनुकूल रहेगा। जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाएंगे और कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रमोशन या ट्रांसफर के योग बन रहे हैं। बड़ों की सलाह पर ध्यान दें। व्यापारियों के लिए दिन अच्छा रहेगा, लेकिन आलस्य और लापरवाही से बचना जरूरी है। घर में धार्मिक आयोजन हो सकता है।
शुभ रंग- नारंगी | शुभ अंक- 1

कन्या राशि: आज का दिन खास रहेगा। ऑफिस में वरिष्ठों की बातों को समझने का प्रयास करें। विदेश जाने के योग बन रहे हैं और वीजा के लिए आवेदन करने का समय अनुकूल है। बिजनेस में लाभदायक समझौता हो सकता है। समस्याओं से घबराने के बजाय उनका समाधान खोजें। जरूरी मामलों की जिम्मेदारी खुद संभालें और जरूरत पड़ने पर अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें।
शुभ रंग- नीला | शुभ अंक- 5

तुला राशि: आज का दिन अच्छा रहेगा। नया काम शुरू करने से पहले पिता से सलाह लेना लाभदायक रहेगा। अविवाहित जातकों को विवाह के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। पुराने दोस्त से अचानक मुलाकात हो सकती है। लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। व्यापार बढ़ाने के नए तरीके सूझेंगे और लवमेट के साथ दिन अच्छा बीतेगा।
शुभ रंग- गुलाबी | शुभ अंक- 7

वृश्चिक राशि: आज का दिन उत्तम रहेगा। काम में वृद्धि और आय के नए स्रोत बनने के योग हैं। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। नया काम शुरू करने से पहले उसकी बारीकियों को समझ लें। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। परिवार के किसी सदस्य को बड़ी सफलता मिल सकती है। स्टेशनरी कारोबार से जुड़े लोगों की बिक्री बढ़ने के योग हैं।
शुभ रंग- लाल | शुभ अंक- 3

धनु राशि: आज लाभ का योग बना हुआ है। जीवनसाथी के साथ धार्मिक स्थल पर जाने का अवसर मिलेगा। बिजनेस में प्रगति होगी और मेडिकल के विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। विदेश से धन संबंधी शुभ सूचना मिल सकती है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा और अधिकारी वर्ग से मदद प्राप्त होगी। नया वाहन खरीदने से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
शुभ रंग- बैंगनी | शुभ अंक- 4

मकर राशि: आज का दिन अच्छा रहेगा। खेल से जुड़े लोगों को सफलता मिलने के योग हैं। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। जिस काम की शुरुआत करेंगे, उसे पूरा करने में सफल हो सकते हैं। जीवनसाथी उपहार की मांग कर सकते हैं। पुरानी बातों को पीछे छोड़कर नई शुरुआत करेंगे। आपकी मीठी बोली लोगों का दिल जीत लेगी। निवेश के मामले में बड़ों की सलाह लाभदायक रहेगी।
शुभ रंग- काला | शुभ अंक- 1

कुंभ राशि: आज का समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। नए बिजनेस में निवेश करने की योजना है तो समय अच्छा है। सफलता के अवसर मिल सकते हैं, लेकिन विनम्रता और धैर्य बनाए रखें। आपका अनुभव काम आएगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। घर के जरूरी कामों पर भी ध्यान दें। लवमेट के साथ दिन अच्छा रहेगा।
शुभ रंग- पिच | शुभ अंक- 5

मीन राशि: आज आपका झुकाव अध्यात्म की ओर रहेगा। आसपास के सकारात्मक बदलाव जीवन को बेहतर बना सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपका दायरा बढ़ेगा। परिवार को आप पर गर्व करने का अवसर मिल सकता है। ऑफिस में अपने गोपनीय मामलों को किसी से साझा न करें। धन संबंधी परेशानियां कुछ कम होंगी। कार्यस्थल बदलने से ऊर्जा में बदलाव महसूस होगा और लोगों के बीच आपकी सकारात्मक छवि बनेगी।
शुभ रंग- ग्रे | शुभ अंक- 9


Related Articles