Raipur News : शराब दुकानों में नई व्यवस्था लागू, 1 अक्टूबर से QR कोड के जरिए ही करना होगा भुगतान

Raipur News : शराब दुकानों में नई व्यवस्था लागू, 1 अक्टूबर से QR कोड के जरिए ही करना होगा भुगतान

Chhattisgarh Raipur News: रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रीमियम शराब दुकानों पर शराब खरीदने की भुगतान व्यवस्था में बदलाव किया गया है। आबकारी विभाग ने ओवररेटिंग की शिकायतों पर नियंत्रण के लिए नई व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। इसके तहत प्रदेश की सभी 49 प्रीमियम शराब दुकानों में 1 अक्टूबर से कैशलेस भुगतान व्यवस्था लागू होगी। यानी ग्राहकों को शराब खरीदने के लिए नकद के बजाय QR कोड के जरिए डिजिटल भुगतान करना होगा।

दरअसल, प्रीमियम शराब दुकानों में निर्धारित कीमत से अधिक राशि वसूलने यानी ओवररेटिंग की शिकायतें लगातार सामने आ रही थीं। इन्हीं शिकायतों को देखते हुए आबकारी विभाग ने भुगतान प्रक्रिया को डिजिटल बनाने का फैसला लिया है। विभाग का मानना है कि कैशलेस व्यवस्था लागू होने से बिक्री और भुगतान प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी और ओवररेटिंग पर निगरानी रखना आसान होगा।

नई व्यवस्था के तहत शराब खरीदने के बाद होने वाला डिजिटल ट्रांजेक्शन रिकॉर्ड के रूप में उपलब्ध रहेगा। इससे किसी ग्राहक से निर्धारित कीमत से अधिक राशि लिए जाने की शिकायत सामने आने पर भुगतान रिकॉर्ड के आधार पर जांच करना आसान होगा। विभाग को उम्मीद है कि डिजिटल भुगतान व्यवस्था से शराब दुकानों में होने वाले लेनदेन की निगरानी बेहतर तरीके से की जा सकेगी।

बताया जा रहा है कि प्रीमियम शराब दुकानों में तय दर से अधिक कीमत वसूले जाने की शिकायतों को देखते हुए भुगतान व्यवस्था में यह बदलाव किया गया है। अब यदि किसी दुकान पर शराब की बोतल के लिए निर्धारित कीमत से अधिक राशि ली जाती है, तो डिजिटल भुगतान का रिकॉर्ड जांच में महत्वपूर्ण आधार बन सकता है। 1 अक्टूबर से लागू होने वाली इस व्यवस्था के जरिए आबकारी विभाग ओवररेटिंग की शिकायतों पर अंकुश लगाने और बिक्री प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ाने की कोशिश करेगा।


Related Articles