Sukma News : एसपी मयंक गुर्जर के नेतृत्व में बड़ी सफलता: करोड़ों का गांजा बरामद, तीन अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Sukma News : एसपी मयंक गुर्जर के नेतृत्व में बड़ी सफलता: करोड़ों का गांजा बरामद, तीन अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Chhattisgarh Sukma News : सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 223 किलो गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 11 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, तस्कर कार में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर गांजा की खेप ले जा रहे थे। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद एसपी मयंक गुर्जर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर वाहन को रोका और तलाशी के दौरान भारी मात्रा में गांजा बरामद किया।

जांच में सामने आया कि गिरफ्तार तीनों आरोपी राजस्थान के निवासी हैं। पुलिस ने गांजा और तस्करी में प्रयुक्त कार को जब्त कर लिया है तथा आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस अब इस अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क के अन्य सदस्यों और गांजा की सप्लाई चेन की भी जांच कर रही है।


Related Articles