Raipur News: कॉमनवेल्थ में चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी, ज्ञानेश्वरी यादव को ₹1 लाख प्रोत्साहन राशि का ऐलान

Raipur News: कॉमनवेल्थ में चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी, ज्ञानेश्वरी यादव को ₹1 लाख प्रोत्साहन राशि का ऐलान

Chhattisgarh Raipur News: रायपुर। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 (ग्लासगो) की महिला 53 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में रजत पदक जीतकर छत्तीसगढ़ की खिलाड़ी ज्ञानेश्वरी यादव ने देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित कई गणमान्य लोगों ने बधाई दी है।

राजनांदगांव की रहने वाली और छत्तीसगढ़ पुलिस में सहायक उप निरीक्षक (ASI) के पद पर कार्यरत ज्ञानेश्वरी यादव की सफलता पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के पदाधिकारियों, दुर्ग सांसद विजय बघेल और महासचिव डॉ. विक्रम सिसोदिया ने शुभकामनाएं दीं। वहीं, पुलिस महानिदेशक (DGP) ने वीडियो कॉल के माध्यम से उनसे बातचीत कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ज्ञानेश्वरी की उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, सुंदरा (राजनांदगांव) ने उन्हें ₹1 लाख की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की है। संस्थान के अध्यक्ष नेमीचंद पारख, उपाध्यक्ष प्रभात कांकरिया और सचिव एस.के. गांधी ने कहा कि ज्ञानेश्वरी की सफलता पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है।

ज्ञानेश्वरी के पिता दीपक यादव पिछले 20 वर्षों से इसी संस्थान में हेड इलेक्ट्रीशियन के रूप में कार्यरत हैं। कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि संस्थान समय-समय पर उनकी ट्रेनिंग और अन्य आवश्यकताओं में सहयोग करता रहा है और आगे भी उनकी खेल यात्रा में हरसंभव मदद जारी रखेगा। उनकी सफलता के बाद राजनांदगांव सहित पूरे छत्तीसगढ़ में खुशी का माहौल है।


Related Articles