Bilaspur News: मिर्च पाउडर डालकर लूटपाट का प्रयास, रतनपुर पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा

Bilaspur News: मिर्च पाउडर डालकर लूटपाट का प्रयास, रतनपुर पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा

Chhattisgarh Bilaspur News: बिलासपुर। रतनपुर थाना क्षेत्र में युवक की आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर लूटपाट की कोशिश करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पहले युवक का रास्ता रोककर शराब पीने के लिए पैसों की मांग की और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर मोबाइल फोन भी तोड़ दिया।

पुलिस के अनुसार, घटना 22 जुलाई की है। पीड़ित संतोष यादव अपने एक साथी के साथ धान का बीज लेकर लौट रहा था। इसी दौरान सेमरा बाजार के पास तीन युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया और शराब पीने के लिए पैसों की मांग करने लगे।

जब संतोष यादव ने पैसे देने से इनकार किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और उसकी आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया। इसके बाद उससे लूटपाट करने की कोशिश की गई। इस दौरान आरोपियों ने उसका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया।

घटना की शिकायत मिलने के बाद रतनपुर थाना पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। घेराबंदी कर पुलिस ने चेतन ध्रुव, जागेश्वर साहू और आकाश साहू को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपी सेमरा (भरारी), थाना रतनपुर के निवासी हैं।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।


Related Articles