Raipur Latest News: राजधानी में ED की बड़ी कार्रवाई, 3 से 4 ठिकानों पर दबिश; अनवर ढेबर के घर भी पहुंची टीम

Raipur Latest News: राजधानी में ED की बड़ी कार्रवाई, 3 से 4 ठिकानों पर दबिश; अनवर ढेबर के घर भी पहुंची टीम

Chhattisgarh Raipur News: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कई ठिकानों पर दबिश दी है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, ED की टीमें राजधानी में 3 से 4 अलग-अलग स्थानों पर जांच कर रही हैं। इस कार्रवाई के दौरान शराब घोटाला मामले के आरोपी अनवर ढेबर के आवास पर भी अधिकारियों की टीम पहुंची है।

जानकारी के अनुसार, सुबह से ही ED के अधिकारी अलग-अलग ठिकानों पर दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं। अनवर ढेबर के घर पर कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर बाहर सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। फिलहाल छापेमारी किन दस्तावेजों या लेन-देन से जुड़ी है, इसे लेकर आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। जांच पूरी होने के बाद ही कार्रवाई से जुड़े तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।

गौरतलब है कि इससे पहले भी ED रायपुर और दुर्ग में कई ठिकानों पर छापेमारी कर चुकी है। हाल ही में रायपुर के पंडरी क्षेत्र स्थित रवि नगर के सुशील विला में कारोबारी नितिन डागा के आवास पर अधिकारियों ने दस्तावेजों की जांच की थी। वहीं दुर्ग के ऋषभ ग्रीन सिटी में ट्रांसपोर्ट और रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े गुलशन बघेल के आवास पर भी ED की टीम पहुंची थी। बताया गया था कि करीब 10 सदस्यीय टीम सुबह 6 बजे E-701 स्थित उनके घर पहुंची और दस्तावेजों की जांच की थी।


Related Articles