Raipur News: लायंस क्लब रायपुर प्रेरणा की नई टीम ने संभाली कमान, जिले का पहला अंतरराष्ट्रीय सदस्यों वाला लियो क्लब लॉन्च

Raipur News: लायंस क्लब रायपुर प्रेरणा की नई टीम ने संभाली कमान, जिले का पहला अंतरराष्ट्रीय सदस्यों वाला लियो क्लब लॉन्च

Chhattisgarh Raipur News: रायपुर। लायंस क्लब रायपुर प्रेरणा ने वृंदावन हॉल, सिविल लाइन्स में 18 जुलाई 2026 को स्थापना समारोह, चार्टर डे उत्सव, नई कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण, लियो क्लब रायपुर प्रेरणा के शुभारंभ तथा प्रतिष्ठित डॉक्टरों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के सम्मान समारोह के साथ एक यादगार आयोजन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लायंस क्लब के पदाधिकारी, सदस्य, विशिष्ट अतिथि, पेशेवर और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

समारोह में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर PMJF लायन रिपुदमन सिंह पु्सरी ने मुख्य अतिथि एवं स्थापना अधिकारी के रूप में नई कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। विशेष अतिथि के रूप में PDG PMJF लायन शैलेश अग्रवाल उपस्थित रहे, जबकि PMJF लायन त्रिलोक बराड़िया ने मुख्य वक्तव्य दिया। इस अवसर पर PMJF लायन पपींदर कौर पु्सरी, PMJF लायन दिलशिरीन कौर पु्सरी, लायन डॉ. अरविंद नेरल, लायन मोहन छाबड़ा, लायन ईश्वर अग्रवाल, लायन डॉ. निरंजन हरितवाल, लायन डी.आर. वधवानी, लायन प्रेम शर्मा, PMJF लायन मीनाक्षी कौशल, लायन डॉ. संगीता नेरल और लायन दिवाकर अवस्थी सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

नई कार्यकारिणी ने संभाली जिम्मेदारी

वर्ष 2026-27 के लिए MJF लायन डॉ. संयुक्ता गांधी को अध्यक्ष, लायन नवनीत कौर ग्रेवाल को सचिव, लायन सत्येंद्र सिंह को संयुक्त सचिव, लायन डॉ. स्मिता प्रेमानंद को कोषाध्यक्ष तथा लायन मनोज शुक्ला को संयुक्त कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

अपने संबोधन में अध्यक्ष डॉ. संयुक्ता गांधी ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए पूर्व अध्यक्ष MJF लायन सुजाता अग्रवाल के योगदान की सराहना की। उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, महिला एवं युवा सशक्तिकरण, भूख निवारण और सामुदायिक कल्याण से जुड़े सेवा कार्यों को प्राथमिकता देने का संकल्प दोहराया।

जिले का पहला अंतरराष्ट्रीय सदस्यों वाला लियो क्लब शुरू

समारोह का सबसे आकर्षक क्षण लियो क्लब रायपुर प्रेरणा का शुभारंभ रहा। यह जिले का पहला ऐसा लियो क्लब है जिसमें 20 अंतरराष्ट्रीय सदस्य शामिल हैं। क्लब का नेतृत्व लियो अध्यक्ष सायबह एच. मुल्बाह करेंगे। उनके साथ लियो ओप्रा एल.एन. रॉबर्ट्स उपाध्यक्ष, लियो मॉरिस एच. कोली सचिव और लियो वेडलुकलिन हार्मन कोषाध्यक्ष बनाए गए। लियो अध्यक्ष मुल्बाह ने लायंस क्लब रायपुर प्रेरणा का आभार व्यक्त करते हुए सांस्कृतिक मित्रता और मानवीय सेवा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

सेवा निकेतन से साझेदारी, नए सदस्यों का स्वागत

कार्यक्रम में सेवा निकेतन के साथ साझेदारी की घोषणा भी की गई। इसके तहत शिक्षा, स्वास्थ्य, बाल कल्याण, युवा विकास और सामुदायिक उत्थान से जुड़े संयुक्त सेवा प्रकल्प संचालित किए जाएंगे।

क्लब ने नए सदस्यों के रूप में फादर जॉर्ज मैरी क्लेरेट (डायरेक्टर, सेवा निकेतन), एरॉन डोग्बा यासाह, फेथ रूथ डिक्सन, डॉ. लिंसी रॉय और डॉ. खुशबू साहू का स्वागत किया। वहीं डॉ. अनिल कुमार खरे और डॉ. अर्चना खरे का लायंस क्लब रायपुर फ्रेंड्स से स्थानांतरण भी किया गया।

20 पेशेवरों का सम्मान

समारोह में 15 प्रतिष्ठित डॉक्टरों और 5 चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को उनके पेशेवर उत्कृष्ट कार्य और सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। चार्टर डे केक कटिंग, खालसा ग्रुप की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और भव्य रात्रिभोज के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। आयोजन ने सेवा, नेतृत्व और सामाजिक सरोकारों के प्रति क्लब की प्रतिबद्धता को नई पहचान दी।


Related Articles