Durg News: आदिवासी धुर्वे गौड़ समाज मुंडा परिक्षेत्र दुर्ग शहर-बघेरा का चुनाव संपन्न, सर्वसम्मति से गोरेलाल ठाकुर बने अध्यक्ष

Durg News: आदिवासी धुर्वे गौड़ समाज मुंडा परिक्षेत्र दुर्ग शहर-बघेरा का चुनाव संपन्न, सर्वसम्मति से गोरेलाल ठाकुर बने अध्यक्ष

Chhattisgarh Durg News: दुर्ग। आदिवासी धुर्वे गौड़ समाज, दुर्ग तहसील अंतर्गत मुंडा परिक्षेत्र दुर्ग शहर-बघेरा की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए रविवार, 19 जुलाई 2026 को बघेरा स्थित गोंडवाना भवन में चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ, जिसमें गोरेलाल ठाकुर को अध्यक्ष चुना गया।

चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी कमल नेताम और हेमंत नेताम के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। कार्यक्रम की शुरुआत समाज के इष्टदेव की पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया।

नई कार्यकारिणी में गोरेलाल ठाकुर को अध्यक्ष, राजेंद्र मरकाम को उपाध्यक्ष, डी.एन. नागवंशी को कनिष्ठ उपाध्यक्ष, सोनूराम ठाकुर को महासचिव और नारायण पड़ोटी को कोषाध्यक्ष बनाया गया। महिला प्रकोष्ठ में रामेश्वरी मंडावी को अध्यक्ष, कुंती नेताम को उपाध्यक्ष, संगीता ठाकुर को कनिष्ठ उपाध्यक्ष और प्रभा मंडावी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

युवा प्रकोष्ठ में कुमारी होमांशी कुंजाम को अध्यक्ष, यशवंत छेदैया को उपाध्यक्ष, कुमारी पूर्णिमा ठाकुर को सचिव, मनीष छेदैया को कोषाध्यक्ष तथा खिलेंद्र मंडावी को सांस्कृतिक सचिव चुना गया।

नवनियुक्त पदाधिकारियों का समाजजनों ने पुष्पमालाओं के साथ स्वागत किया और उन्हें सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष चुरामन कतलम, उपाध्यक्ष बहादुर सिंह नेताम, धनेश्वर धुर्वे, गजराज नेताम, बसंत ठाकुर, मनहरण ठाकुर, ऊषा ठाकुर, सरोज ठाकुर, नोमानी पड़ोटी सहित बड़ी संख्या में समाज के सदस्य उपस्थित रहे। समारोह में समाज की एकजुटता और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प भी दोहराया गया।


Related Articles