Raigarh News: महिला की ईंट से कुचलकर हत्या, मासूम को भी नहीं छोड़ा: रायगढ़ में सनसनी, हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस

Raigarh News: महिला की ईंट से कुचलकर हत्या, मासूम को भी नहीं छोड़ा: रायगढ़ में सनसनी, हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस

Chhattisgarh Raigarh News: रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र में मानवता को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। छापरपानी गांव में एक 35 वर्षीय महिला और उसकी 10 माह की मासूम बच्ची की निर्मम हत्या कर दी गई। घटनास्थल पर महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में मिलने के बाद पुलिस दुष्कर्म या दुष्कर्म के प्रयास सहित सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, मृतका अपने पति की मौत के बाद मानसिक रूप से अस्वस्थ थी और अपनी 10 माह की बच्ची के साथ खेत स्थित बोर घर में रहती थी। आशंका है कि देर रात अज्ञात युवक गलत इरादे से वहां पहुंचा और महिला पर ईंट से हमला कर दिया। वारदात का इकलौता गवाह बनी मासूम बच्ची पर भी आरोपी ने हमला कर उसकी जान ले ली।

घटना की सूचना मिलते ही लैलूंगा थाना पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम और एफएसएल रिपोर्ट के बाद वारदात के कारणों और परिस्थितियों की स्पष्ट जानकारी सामने आएगी।

इधर, रायगढ़ जिले में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। पिछले पांच दिनों में जिले में दो डबल मर्डर समेत चार बड़ी हत्या की वारदातें सामने आ चुकी हैं, जिससे कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।


Related Articles