Raipur News : कार रोककर हमला, बीच-बचाव करने वालों को भी पीटा; वायरल VIDEO के आधार पर जांच शुरू

Raipur News : कार रोककर हमला, बीच-बचाव करने वालों को भी पीटा; वायरल VIDEO के आधार पर जांच शुरू

Chhattisgarh Raipur News : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दिनदहाड़े एक कारोबारी पर जानलेवा हमला और लूटपाट की वारदात सामने आई है। न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने पहले कारोबारी की कार का शीशा तोड़ा, फिर डंडे, सरिया और हथौड़े से हमला कर उसकी सोने की चेन लूट ली। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, घटना लालपुर ब्रिज के नीचे हुई। आरोप है कि कुछ हमलावरों ने पहले कारोबारी की कार पर पत्थर मारकर पीछे का शीशा तोड़ दिया। जैसे ही कारोबारी कार से बाहर निकला, आरोपियों ने उस पर डंडे, सरिया और हथौड़े से हमला कर दिया।

हमले के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे कारोबारी के साथियों से भी आरोपियों ने मारपीट की। इसी दौरान बदमाश कारोबारी के गले से सोने की चेन लूटकर मौके से फरार हो गए।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी है। मामले की जांच जारी है।


Related Articles