CG IAS Transfer: रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया है। राज्य सरकार ने प्रशासनिक कसावट और कार्य व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से 5 IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं।
जारी आदेश के अनुसार, गौरेला-पेंड्रा-मारवाही (GPM) जिले के कलेक्टर को बदल दिया गया है। उनकी जगह विजय दयाराम के. को जिले का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। राज्य सरकार की ओर से जारी आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
बताया जा रहा है कि यह तबादला प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है। सरकार द्वारा जारी सूची में कुल 5 IAS अधिकारियों के नाम शामिल हैं, जिनकी नई पदस्थापना निर्धारित की गई है।

