Balrampur News: अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, सूरज यादव को मिली जिम्मेदारी

Balrampur News: अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, सूरज यादव को मिली जिम्मेदारी

CG Balrampur News: बलरामपुर। अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन (ABPA) ने संगठन के विस्तार और फार्मासिस्टों के हितों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण नियुक्ति की है। राष्ट्रीय अध्यक्ष शशि भूषण सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शशि भूषण कुमार, राष्ट्रीय महासचिव विनीत कुमार सिंह तथा राष्ट्रीय सचिव राजाराम गंगवार के नेतृत्व एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सहमति से फार्मासिस्ट सूरज यादव को अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन, छत्तीसगढ़ का प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है।

नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सूरज यादव ने संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व और सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे प्रदेशभर के सरकारी, निजी, मेडिकल स्टोर, अस्पताल, उद्योग, शिक्षण संस्थानों तथा अन्य क्षेत्रों में कार्यरत फार्मासिस्टों को एक मजबूत मंच पर संगठित करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि फार्मासिस्टों के अधिकार, सम्मान, रोजगार और हितों की रक्षा के लिए संगठन के माध्यम से निरंतर कार्य किया जाएगा।

उन्होंने विश्वास जताया कि संगठन को और अधिक मजबूत बनाते हुए फार्मासिस्टों की समस्याओं के समाधान तथा उनके पेशेवर हितों की सुरक्षा के लिए प्रभावी पहल की जाएगी।

सूरज यादव की नियुक्ति पर संगठन के राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों तथा छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के फार्मासिस्टों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।


Related Articles