Chhattisgarh Durg News: दुर्ग। रिसाली नगर निगम के वार्ड क्रमांक 30 स्थित कर्मा भवन के विस्तार के लिए पार्षद चंद्रभान सिंह ठाकुर ने अपनी पार्षद निधि से 50 हजार रुपये की राशि प्रदान की है। इस संबंध में उन्होंने अनुशंसा पत्र तहसील अध्यक्ष डॉ. कामता साहू, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश साहू, इकाई अध्यक्ष जानकी साहू, कोषाध्यक्ष पालुराम साहू, भागीरथी साहू, डॉ. कल्याण साहू एवं छबिलाल साहू सहित समाज के प्रमुख पदाधिकारियों को सौंपा।
इस अवसर पर पार्षद एवं छत्तीसगढ़ आदिवासी विकास परिषद के जिला अध्यक्ष चंद्रभान सिंह ठाकुर ने परिषद के पदाधिकारियों के साथ मिलकर तहसील अध्यक्ष डॉ. कामता साहू एवं इकाई अध्यक्ष जानकी साहू का राजकीय गमछे से सम्मान किया। कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ के परिप्रेक्ष्य में सामाजिक विकास, संगठन की भूमिका और समाज की प्रगति से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा भी की गई।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ आदिवासी विकास परिषद शाखा दुर्ग की महिला जिला अध्यक्ष दिनेश्वरी भुआर्य, अश्लेष मरावी, चंद्रिका रावत, पल्लवी ठाकुर और यामनी ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी एवं समाज के सदस्य उपस्थित रहे। उन्होंने कर्मा भवन के विस्तार के लिए दिए गए सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए समाजहित में इसी तरह कार्य करते रहने का संकल्प दोहराया।

