Surajpur News: सूरजपुर में दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, पहचान अब तक नहीं

Surajpur News: सूरजपुर में दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, पहचान अब तक नहीं

Surajpur Accident News: सूरजपुर। जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत 11 नंबर के पास सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रात करीब 2 बजे किसी अज्ञात वाहन ने युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

घटना के समय युवक गंभीर हालत में सड़क किनारे पड़ा हुआ था। स्थानीय लोगों की नजर उस पर पड़ने के बाद तत्काल डायल 112 को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही चंदौरा से 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर के शवगृह में सुरक्षित रखवाया है। प्रतापपुर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और अज्ञात वाहन व उसके चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही अन्य संभावित साक्ष्यों को भी खंगाल रही है।

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को मृतक युवक के संबंध में कोई जानकारी हो अथवा उसकी पहचान कर सके तो तत्काल प्रतापपुर थाना या नजदीकी पुलिस चौकी को सूचित करें, ताकि मृतक की शिनाख्त कर उसके परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा सके। इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है, वहीं अज्ञात वाहन चालक की गिरफ्तारी और मृतक की पहचान पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है।


Related Articles