Jaspal Rana Passes Away: मशहूर शूटर जसपाल राणा का निधन, 49 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Jaspal Rana Passes Away: मशहूर शूटर जसपाल राणा का निधन, 49 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Shooter Jaspal Rana Passes Away: नई दिल्ली। भारतीय निशानेबाजी जगत को शुक्रवार को बड़ा झटका लगा, जब देश के दिग्गज शूटर और प्रतिष्ठित कोच जसपास राणा का 49 वर्ष की आयु में निधन हो गया। नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) ने उनके निधन की पुष्टि की। उनके आकस्मिक निधन से खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के अनुसार, इस सप्ताह की शुरुआत में जर्मनी के म्यूनिख में आयोजित ISSF वर्ल्ड कप से भारत लौटते समय उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। दिल्ली पहुंचने के बाद उन्हें साकेत स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा था। हालांकि, तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

जसपाल राणा भारत के सबसे सफल पिस्टल शूटरों में गिने जाते थे। उन्होंने एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन चैंपियनशिप में कई पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। अपने शानदार खेल प्रदर्शन के दम पर उन्होंने भारतीय शूटिंग को नई पहचान दिलाई और युवाओं को इस खेल की ओर आकर्षित किया।

खिलाड़ी के रूप में शानदार करियर के बाद उन्होंने कोचिंग में भी अपनी अमिट छाप छोड़ी। वर्ष 2012 से उन्होंने भारतीय जूनियर पिस्टल कार्यक्रम को नई दिशा दी और कई प्रतिभाशाली निशानेबाजों को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाया। उनकी देखरेख में सौरभ चौधरी, अनीश भानवाला और चिंकी यादव जैसे खिलाड़ी तैयार हुए।

जसपाल राणा को विशेष रूप से ओलंपिक पदक विजेता मुन भास्कर के कोच और मार्गदर्शक के रूप में भी जाना जाता है। मनु भाकर की सफलता में उनका महत्वपूर्ण योगदान माना जाता है। उनके निधन के साथ भारतीय शूटिंग ने न केवल एक महान खिलाड़ी, बल्कि एक दूरदर्शी कोच और प्रेरणादायी व्यक्तित्व को भी खो दिया है।


Related Articles