Dhamtari News: एनडीपीएस मामले में कार्रवाई, नगर सैनिक महेश सिन्हा गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Dhamtari News: एनडीपीएस मामले में कार्रवाई, नगर सैनिक महेश सिन्हा गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Chhattisgarh Dhamtari News: धमतरी। जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अप्रैल माह में दर्ज गांजा बिक्री के मामले की जांच के दौरान एक नगर सैनिक की संलिप्तता सामने आई है। पुलिस ने आरोपी नगर सैनिक महेश सिन्हा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

जांच में सामने आई संलिप्तता

पुलिस के अनुसार, मगरलोड थाना क्षेत्र में 14 अप्रैल 2026 को एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। ग्राम मोहेरा में कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 1.660 किलोग्राम अवैध गांजा, नकदी और मोबाइल फोन समेत कुल 89 हजार 930 रुपये की संपत्ति जब्त की थी।

पति-पत्नी पहले ही हो चुके हैं गिरफ्तार

मामले में पहले ही आरोपी लाभाराम कुर्रे और उसकी पत्नी सुशीला बाई कुर्रे को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। विवेचना के दौरान अवैध कारोबार में नगर सैनिक महेश सिन्हा की भूमिका सामने आने पर पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया।

नशे के नेटवर्क पर पुलिस का अभियान जारी

पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार को पूरी तरह खत्म करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। मामले से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है और पूरे नेटवर्क का पता लगाने का प्रयास जारी है।


Related Articles