बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर ऐश्वर्या पंडित के घर पुलिस का छापा, चोरी का सामान बरामद

बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर ऐश्वर्या पंडित के घर पुलिस का छापा, चोरी का सामान बरामद

Police raid at Aishwarya Pandit’s house: रायपुर। बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर के घर पुलिस ने छापा मारकर कथित चोरी का सामान बरामद किया है। मामले में गायिका फिलहाल फरार बताई जा रही हैं। पुलिस मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

जानकारी के मुताबिक, ऐश्वर्या पंडित और उनके पति के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसी दौरान आरोप है कि गायिका घर का पूरा सामान लेकर चली गई थीं। इसके बाद पति तपन देव ने सेजबहार थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि शुरुआती दौर में मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की गई।

बाद में तपन देव ने न्यायालय में परिवाद दायर किया। कोर्ट के निर्देश के बाद पुलिस ने ऐश्वर्या पंडित के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम कई बार उनके निवास पर दबिश देने पहुंची, लेकिन वह नहीं मिलीं।

बुधवार को पुलिस ने एक बार फिर उनके घर पर छापा मारा, जहां से कथित तौर पर चोरी का सामान बरामद किया गया। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।


Related Articles