रेलवे यात्रियों को झटका: बिलासपुर-कोरबा और गेवरा मेमू ट्रेनें 24 मई तक रद्द

रेलवे यात्रियों को झटका: बिलासपुर-कोरबा और गेवरा मेमू ट्रेनें 24 मई तक रद्द

Bilaspur MEMU Trains Cancelled: बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। रेलवे प्रशासन ने चांपा-गेवरारोड सेक्शन के मड़वारानी स्टेशन पर नॉन-इंटरलाकिंग कार्य के चलते 21 से 24 मई तक बिलासपुर-गेवरा और बिलासपुर-कोरबा मेमू ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, मड़वारानी स्टेशन पर अधोसंरचना विकास कार्य के तहत अप और डाउन अतिरिक्त लूप लाइन की कमीशनिंग की जा रही है। इसके लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलाकिंग कार्य किया जाएगा। इस दौरान ब्लॉक लिए जाने के कारण ट्रेनों का संचालन अस्थायी रूप से प्रभावित रहेगा।

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

  • 21 से 24 मई तक गाड़ी संख्या 68734/68733 बिलासपुर-गेवरारोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
  • 21 से 24 मई तक गाड़ी संख्या 68732/68731 बिलासपुर-कोरबा-बिलासपुर मेमू पैसेंजर भी रद्द रहेगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है।


Related Articles