Raipur News: 22 और 23 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, लोकभवन में तैयारियों की समीक्षा

Raipur News: 22 और 23 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, लोकभवन में तैयारियों की समीक्षा

Chhattisgarh Raipur News: रायपुर। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के 22 और 23 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित छत्तीसगढ़ प्रवास को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसी सिलसिले में 12 अक्टूबर को लोकभवन में अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना की अध्यक्षता में हुई बैठक में राष्ट्रपति के प्रवास के दौरान लोकभवन में की जाने वाली व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में लोकभवन परिसर में बैठक व्यवस्था, पार्किंग, बिजली और इंटरनेट की निर्बाध उपलब्धता सहित विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि राष्ट्रपति के प्रवास के दौरान सभी आवश्यक सुविधाएं समय पर सुनिश्चित की जाएं, ताकि कार्यक्रम सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

इसके साथ ही चिकित्सा सुविधाओं, सुरक्षा प्रबंधों और प्रोटोकॉल के तहत वाहनों की व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान देने को कहा गया। संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में जनसंपर्क विभाग के संचालक आशीष कुमार टिकरिहा, रायपुर पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला सहित जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर निगम रायपुर, सामान्य प्रशासन विभाग और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


Related Articles