केरलम के मुख्यमंत्री पद के लिए कांग्रेस 14 मई को करेगी घोषणा, सतीशन और वेणुगोपाल प्रमुख दावेदार

केरलम के मुख्यमंत्री पद के लिए कांग्रेस 14 मई को करेगी घोषणा, सतीशन और वेणुगोपाल प्रमुख दावेदार

Keralam Political News: नई दिल्ली: केरलम के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के नाम की घोषणा गुरुवार, 14 मई को की जाएगी। यह जानकारी कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने दी। सीनियर नेता राहुल गांधी बुधवार को इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर पहुंचे और करीब 40 मिनट तक बैठक की।

केरलम में पार्टी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में अलुवा में वी.डी. सतीशन के घर के सामने और राज्यभर में जिला समिति कार्यालयों में जमा हो गए हैं। विधानसभा चुनाव के नतीजों के एक सप्ताह से अधिक समय बाद अब कांग्रेस काफ़ी विचार-विमर्श के बाद सीएम पद के उम्मीदवार का नाम घोषित करने जा रही है।

इससे पहले राहुल गांधी से केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (KPCC) के कई वरिष्ठ नेता, पूर्व अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी मिले। सात नेताओं ने कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल का समर्थन किया, जबकि दो नेताओं ने वी.डी. सतीशन को समर्थन दिया। केरलम कांग्रेस प्रमुख जोसेफ ने कहा कि पार्टी के भीतर चर्चाएं पूरी हो चुकी हैं और अंतिम निर्णय दिल्ली से आएगा।

केरलम विधानसभा चुनाव में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) ने 102 सीटों के साथ शानदार बहुमत हासिल किया। कांग्रेस 63 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, जबकि LDF 35 सीटों पर सिमट गई। सीएम पद के लिए वी.डी. सतीशन और के.सी. वेणुगोपाल प्रमुख दावेदार बने हुए हैं।


Related Articles