रायपुर में युवक को बंधक बनाकर एटीएम से निकलवाए 10 हजार, एक आरोपी गिरफ्तार

रायपुर में युवक को बंधक बनाकर एटीएम से निकलवाए 10 हजार, एक आरोपी गिरफ्तार

Crime News : रायपुर | राजधानी रायपुर में बदमाशों के हौंसले बुलंद है. पार्टी करने के लिए बदमाशों ने एक युवक को बंधक बनाकर जबरन एटीएस से पैसे निकलवा लिए. युवक के साथ मारपीट कर 10 हजार रुपए कैश निकलवाए गए. पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है. पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के मुताबिक, कुशालपुर निवासी विशाल सोनकर निजी कंपनी में काम करता है. 8 मई को वह टिकरापारा इलाके से शंकरनगर की ओर जा रहा था. इसी दौरान साहू भवन के पास स्थित एक पान ठेले पर वह रुका. तभी वहां विशाल बृजवानी उर्फ दीनू (26) अपने दो साथियों के साथ पहुंचा. बदमाशों ने युवक के साथ बिना किसी वजह के गाली-गलौज शुरू कर दी. जब विशाल ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. इसके बाद तीनों बदमाश उसे जबरदस्ती उसके ही मोपेड पर बैठाकर पास के एटीएम तक ले गए.

एटीएम में भी मारपीट
एटीएम के भीतर भी आरोपियों ने विशाल के साथ मारपीट की गई. उसे डराकर खाते से 10 हजार रुपए निकलवा लिए. रुपए लेने के बाद आरोपी युवक को वहीं छोड़कर फरार हो गए. घटना के बाद पीड़ित ने टिकरापारा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई.

पुलिस ने मुख्य आरोपी विशाल बृजवानी उर्फ दीनू को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में उसके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है. आरोपी पर 5 से अधिक अपराध दर्ज हैं. उसके आपराधिक रिकॉर्ड को देखते हुए पुलिस कमिश्नर को आरोपी के खिलाफ जिला बदर की अनुशंसा भी भेजी गई है. वहीं मामले में फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है.


Related Articles