बिहार में सम्राट चौधरी कैबिनेट का विस्तार, गांधी मैदान में भव्य शपथ ग्रहण; PM मोदी, अमित शाह समेत कई दिग्गज शामिल

बिहार में सम्राट चौधरी कैबिनेट का विस्तार, गांधी मैदान में भव्य शपथ ग्रहण; PM मोदी, अमित शाह समेत कई दिग्गज शामिल

Bihar Cabinet Expansion: पटना। बिहार में आज मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सरकार का कैबिनेट विस्तार किया गया। राजधानी पटना के गांधी मैदान में भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ, जिसमें नए मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा समेत एनडीए के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

यह विस्तार नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद 15 अप्रैल को बने नए राजनीतिक समीकरण के बाद अहम माना जा रहा है, जब सम्राट चौधरी ने सीमित कैबिनेट के साथ मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। आज के विस्तार के बाद सरकार पूर्ण मंत्रिमंडल के साथ कार्य करेगी।

एनडीए के शीर्ष नेता रहे मौजूद

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा के साथ-साथ नीतीश कुमार, उपेंद्र कुशवाहा और चिराग पासवान सहित एनडीए के सभी प्रमुख नेता शामिल हुए। इसे बिहार की नई राजनीतिक दिशा के रूप में देखा जा रहा है।

निशांत कुमार भी बने मंत्री

इस कैबिनेट विस्तार में सबसे बड़ा राजनीतिक आकर्षण नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का मंत्री बनना रहा। बताया जा रहा है कि उनके नाम पर नीतीश कुमार की सहमति के बाद मुहर लगी। निशांत कुमार ने जेडीयू कोटे से मंत्री पद की शपथ ली। राजनीति में हाल ही में सक्रिय हुए निशांत को पार्टी नेताओं के समर्थन के बाद कैबिनेट में जगह दी गई।

बीजेपी और सहयोगी दलों के कोटे से मंत्री

बीजेपी कोटे से कई वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है, जिनमें विजय कुमार सिन्हा, दिलीप जायसवाल, रामकृपाल यादव, नीतीश मिश्रा, मिथलेश तिवारी, केदार गुप्ता, रमा निषाद, लखेंद्र पासवान, संजय टाइगर और अन्य नेता शामिल हैं।

वहीं जेडीयू कोटे से श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, लेसी सिंह, मदन सहनी, जमा खान, सुनील कुमार, रत्नेश सदा सहित कई नेताओं ने शपथ ली। LJP(R), HAM और RLM कोटे से भी मंत्रियों को शामिल किया गया है।

राजनीतिक संतुलन पर जोर

इस विस्तार को एनडीए में जातीय और क्षेत्रीय संतुलन साधने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। मंत्रिमंडल में कुर्मी, राजपूत, यादव, वैश्य, दलित और मुस्लिम प्रतिनिधित्व को भी शामिल किया गया है।

पूरी कैबिनेट के साथ काम शुरू

शपथ ग्रहण के बाद अब सम्राट चौधरी सरकार ने पूर्ण मंत्रिमंडल के साथ औपचारिक रूप से काम शुरू कर दिया है। राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, यह विस्तार आने वाले समय में बिहार की राजनीति में बड़ा प्रभाव डाल सकता है।


Related Articles