फुलबासन यादव से घटना पर सीएम विष्णुदेव साय ने की बात, त्वरित पुलिस कार्रवाई पर जताया संतोष; दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

फुलबासन यादव से घटना पर सीएम विष्णुदेव साय ने की बात, त्वरित पुलिस कार्रवाई पर जताया संतोष; दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। पद्मश्री सम्मान से अलंकृत वरिष्ठ समाजसेवी फुलबासन यादव के साथ हुई एक अप्रिय घटना को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार ने गंभीर रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वयं फोन पर उनसे बातचीत कर उनका कुशलक्षेम जाना और पूरी घटना की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री साय ने आश्वासन दिया कि मामले की हर पहलू से गहन जांच की जाएगी और दोषी किसी भी हालत में बख्शे नहीं जाएंगे। उन्होंने पुलिस प्रशासन को इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी किए हैं और सख्त कार्रवाई करने को कहा है।

घटना के बाद पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई पर फुलबासन यादव ने संतोष व्यक्त किया। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और पुलिस प्रशासन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जांच और कार्रवाई के दौरान पूरा सहयोग मिला है।

सरकार की ओर से स्पष्ट किया गया है कि समाजसेवियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस मामले में पूरी पारदर्शिता के साथ कार्रवाई की जाएगी।


Related Articles