छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस में बड़ा बदलाव: संगीता सिन्हा बनीं प्रभारी अध्यक्ष, दिल्ली से जारी हुआ आदेश

छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस में बड़ा बदलाव: संगीता सिन्हा बनीं प्रभारी अध्यक्ष, दिल्ली से जारी हुआ आदेश

CG Mahila Congress in-charge president Sangeeta Sinha: रायपुर: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महिला संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की कमान अब संगीता सिन्हा को सौंपी गई है। उन्हें प्रभारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जिसका आदेश दिल्ली से जारी किया गया।

यह नियुक्ति लंबे समय से चल रही खींचतान के बाद सामने आई है। इस पद के लिए खास तौर पर संगीता सिन्हा और पूर्व विधायक छन्नी साहू के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा था। चयन प्रक्रिया के तहत जनवरी में दिल्ली में इंटरव्यू भी आयोजित किए गए थे।

चयन प्रक्रिया अलका लांबा की मौजूदगी में पूरी की गई, जिसमें प्रदेश की पांच प्रमुख महिला नेताओं ने अपनी दावेदारी पेश की थी। इनमें पूर्व मंत्री अनिला भेड़िया, संगीता सिन्हा, छन्नी साहू, ममता चंद्राकर और तुलिका कर्मा शामिल थीं।

कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद आखिरकार पार्टी नेतृत्व ने संगीता सिन्हा के नाम पर मुहर लगाई। उनकी नियुक्ति को संगठन में नई ऊर्जा और मजबूती के रूप में देखा जा रहा है। अब उनसे महिला कांग्रेस को और सक्रिय व सशक्त बनाने की उम्मीद की जा रही है।


Related Articles