नवोदय में चयन: मुसराकला की छात्रा गरिमा वर्मा ने बढ़ाया क्षेत्र का मान

नवोदय में चयन: मुसराकला की छात्रा गरिमा वर्मा ने बढ़ाया क्षेत्र का मान

राजनांदगांव (डोंगरगढ़)। ग्राम पलांदुर निवासी गरिमा वर्मा, पिता छत्रपाल वर्मा, ने अपनी मेहनत और लगन से बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में वेटिंग सूची के माध्यम से चयन प्राप्त किया है। गरिमा सरस्वती शिशु मंदिर मुसराकला की प्रतिभावान छात्राओं में गिनी जाती हैं।

इस सफलता के बाद उनके परिवार, विद्यालय और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। ग्रामीण परिवेश से निकलकर इस मुकाम तक पहुंचना उनकी कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प को दर्शाता है।

गरिमा की इस उपलब्धि के पीछे दीनदयाल साहू (नवोदय कोचिंग, मुसराकला) का विशेष मार्गदर्शन रहा, जिनके निर्देशन में उन्होंने बेहतर तैयारी की और सफलता प्राप्त की। बताया जा रहा है कि उनके मार्गदर्शन में कई अन्य विद्यार्थियों ने भी सफलता हासिल की है।

विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण और ग्रामवासियों ने गरिमा वर्मा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उनकी यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन गई है।


Related Articles