मंत्री लखनलाल देवांगन ने अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस की दी शुभकामनाएं, बोले- श्रमिक समाज की आधारशिला, बिना उनके विकास अधूरा

मंत्री लखनलाल देवांगन ने अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस की दी शुभकामनाएं, बोले- श्रमिक समाज की आधारशिला, बिना उनके विकास अधूरा

रायपुर: अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर प्रदेश के श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने राज्य के श्रमिकों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मेहनतकश श्रमिकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि 1 मई का दिन उनके परिश्रम और योगदान को सम्मान देने का विशेष अवसर है।

मंत्री देवांगन ने कहा कि श्रमिक समाज की आधारशिला हैं और उनके बिना विकास की कल्पना अधूरी है। उन्होंने राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार श्रमिकों और जरूरतमंद वर्गों के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

उन्होंने जानकारी दी कि श्रम विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न मंडलों के माध्यम से श्रमिकों और उनके परिवारों को योजनाओं का लाभ तेजी से पहुंचाया जा रहा है। इनमें भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल, संगठित कर्मकार मंडल और राज्य सामाजिक सुरक्षा एवं श्रम कल्याण मंडल शामिल हैं।

मंत्री ने बताया कि पिछले सवा दो वर्षों में विभिन्न योजनाओं के तहत लगभग 800 करोड़ रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे श्रमिकों के बैंक खातों में हस्तांतरित की गई है। इससे श्रमिकों और उनके परिवारों के सामाजिक व आर्थिक स्तर में सुधार हुआ है।

उन्होंने कहा कि सरकार आगे भी श्रमिकों के हित में योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करती रहेगी, ताकि उनकी जीवन गुणवत्ता बेहतर हो सके।


Related Articles